शुरू न्यूज़
राष्ट्रवादी पार्टी ने आगामी 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को अपनी संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित करने की घोषणा की है। यह बैठक अपराह्न 11:30 बजे प्रदेश कार्यालय, जलालपुर फाटक के निकट, राजाजीपुरम, लखनऊ में संपन्न होगी। पार्टी ने अपने सभी जिला अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, तथा प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की वर्तमान स्थिति और किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करना है। इसके अतिरिक्त, सभी पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा, और निष्क्रिय या संगठनात्मक गतिविधियों में रुचि न लेने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक संगठनात्मक निर्णय लिए जाएंगे। संगठन रिक्त अथवा निष्क्रिय पदों पर सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू करेगा।
पार्टी ने यह विशेष सूचना भी जारी की है कि बिना पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के संबंध में संगठन आवश्यक निर्णय लेगा। आवश्यकता पड़ने पर, ऐसे पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय और योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति की जाएगी। इसलिए, सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आग्रह किया गया है। यह आवश्यक सूचना माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेशानुसार कार्यालय प्रभारी लखनऊ द्वारा जारी की गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड