ब्रेकिंग न्यूज आवाज उचकागांव की
ब्रेकिंग न्यूज़
गोपालगंज और थावे स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी नियमित रात्रि बस सेवा
गोपालगंज=यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक नियमित रात्रि बस सेवा प्रारंभ किए जाने की व्यवस्था की गई है। रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित शाखा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
रात्रिकालीन बस सेवा के लिए की गई व्यवस्थाएं
बस का परिचालन गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से निर्धारित मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर रात्रि में आने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते
गोपालगंज और थावे स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी नियमित रात्रि बस सेवा
गोपालगंज=यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक नियमित रात्रि बस सेवा प्रारंभ किए जाने की व्यवस्था की गई है। रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संबंधित शाखा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
रात्रिकालीन बस सेवा के लिए की गई व्यवस्थाएं
बस का परिचालन गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से निर्धारित मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर रात्रि में आने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते हुए बस सेवा की व्यावहारिक समय-सारणी तैयार की जाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बस के प्रस्थान एवं पहुँचने का समय स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।बस के चालक एवं अन्य संबंधित कर्मियों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया जाएगा तथा पर्याप्त संख्या में वैकल्पिक चालकों की व्यवस्था रखी जाएगी।बस के परिचालन से पूर्व फिटनेस, ब्रेक, लाइट, टायर एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की नियमित जाँच सुनिश्चित की जाएगी।रात्रिकालीन परिचालन के दौरान वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा तथा यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
गोपालगंज पुलिस द्वारा आमजन एवं यात्रियों से अपील की जाती है कि रात्रिकालीन यात्रा के दौरान निर्धारित बस सेवा एवं निर्धारित मार्ग का उपयोग करें तथा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठाए जाने अथवा सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित पदाधिकारी/पुलिस को सूचित करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड