गोपालगंज में पिता बनने से पहले हादसे में ड्राइवर की मौत, 9 महीने पहले लव मैरिज की थी शादी, पत्नी बोली ससुराल वाले नहीं रखेंगे तो मर जाऊंगी!
गोपालगंज में शनिवार की सुबह पार्सल गाड़ी और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पार्सल गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से साफ हो गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के पास एनएच 27 पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ दुबे टोला गांव निवासी चंदन साह के रूप में हुई है। वो पार्सल गाड़ी चलाने का काम करता था। चंदन अपने पीछे एक गर्भवती पत्नी और पिता बनने का अधूरा सपना छोड़ गया। जगदेव साह के बेटे चंदन की प्रेम कहानी करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। वैष्णो देवी से लौटते समय ट्रेन में उनकी मुलाकात अररिया जिला निवासी अजय मांझी की 18 वर्षीय बेटी अनिता से हुई। दोनो में बातचीत शुरू हुई, नंबर बदले गए और जल्द ही यह मुलाकात मोहब्बत में बदल गई। चंदन नवंबर 2025 में अनिता से मिलने अररिया पहुंचे और दोनो ने मंदिर में शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें परिजनों को भेजीं, लेकिन परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। परिजनो ने चंदन से कहा कि अगर उसे घर आना है तो अकेला आना होगा। चन्दन ने अनिता का साथ नहीं छोड़ा और दोनो ने शहर कौशल्या चौक पर एक किराए का छोटा मकान लेकर अपनी जिंदगी शुरू की। अनिता के परिवार ने भी उनसे नाता तोड़ लिया था।
दुनिया की बंदिशो से दूर, दोनों अपनी छोटी सी गृहस्थी में खुश थे। महज 8 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। उनके जीवन में जल्द ही एक नन्ही किलकारी गूंजने वाली थी, लेकिन उसस े पहले ही यह हादसा हो गया।
अनिता फिलहाल पांच माह की गर्भवती है। चंदन दिन-रात मेहनत कर अपने आने वाले बच्चे और अनिता के बेहतर भविष्य के सपने बुन रहा था, लेकिन शनिवार का दिन उस अनजान परिवार के लिए काल बनकर आया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड