शुरू न्यूज़
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खदाना मोहल्ले में 80 वर्षीय बुजुर्ग दिनेशचंद अग्रवाल की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। दिनेशचंद अपने पुराने पैतृक मकान में अकेले रहते थे और हर रोज भोजन के लिए अपने बेटे के घर जाते थे। घटना वाली रात जब वे भोजन के लिए नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका, तो उनका बेटा घर पहुँचा जहाँ उन्हें हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ मृत पाया गया। घर से नकदी और अन्य सामान भी गायब था।
मामले की जांच के लिए कोतवाली थाना, डीएसटी, साइबर सेल, एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमें सक्रिय की गईं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अनुसार, सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 20 वर्षीय करण और 20 वर्षीय तेजू उर्फ तेजपाल को डिटेन किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने लूट के इरादे से घर में प्रवेश किया था, और बुजुर्ग के जाग जाने पर उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने इस प्रकरण में कुछ नाबालिगों की भूमिका होने की बात भी कही है, जिनकी जांच की जा रही है। फरार अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस पूरे मामले को ‘केस ऑफिसर स्कीम’ में शामिल कर शीघ्र न्यायिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है और अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड