शुरू न्यूज़
कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला – सोनसा में मनरेगा घोटाला*
: कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला – सोनसा में मनरेगा घोटाला*
हिसुआ सरकारी फाइलों में पइन पूरी तरह खुदी हुई दिख रही है, लेकिन मौके पर घास-झाड़ियां उगी हैं। मामला हिंदुआ प्रखंड की सोनसा पंचायत का है, जहां मनरेगा योजना से बनने वाली नटेरी पइन में 55 लाख 26 हजार रुपये के गबन का सनसनीखेज आरोप लगा है।
आरोप पंचायत की मुखिया जमीला खातून और उनके प्रतिनिधि नसीम अख्तर उर्फ तस्लीमुद्दीन पर है।
ग्रामीणों – ग्रामीण भोला सिंह, संकेत बिहारी,, शानू कुमार, बाजो शर्मा, प्रमोद कुमार, उमेश मांझी, नर्सा मांझी, बच्चू मांझी, अनुज पंडित व रामचरित्र मांझी सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि मनेरगा में भारी अनियमितता हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग तीन किलोमीटर लंबी पइन में सिर्फ खानापूर्ति कर पूरी राशि निकाल ली गई। जबकि हकीकत ये है कि पइन की वर्तमान दुरवस्था के कारण एकमात्र सहारा यही पइन है। पइन में सिल्ट नहीं निकलने से गुरचक के पास से ही पानी आगे नहीं बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पइन से चार महीने पहले ही काम शुरू होना था। अगर पइन की खुदाई सही तरीके से हुई होती, तो बरसात का पानी गांव तक पहुंच जाता और धान की रोपनी शुरू हो गई होती। लेकिन अब खेत सूखे पड़े हैं और नकदी फसल संकट में है।
इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ देवानंद कुमार सिंह को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मनरेगा पीओ के पास जांच के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बीडीओ, डीएम सहित प्रदेश स्तर तक आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
—
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड