जमुई में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी समेत 23 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव और उनके सहयोगियों के कुल 23 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
जानकारी के अनुसार, ईओयू की कई टीमों ने जमुई के 22 और शेखपुरा के 1 ठिकाने पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आवास, पेट्रोल पंप, ससुराल और अन्य परिसरों में जमीन, निवेश और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
ईओयू के एडिशनल एसपी इंद्र प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई वर्ष 2024 में दर्ज संगठित अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की जा रही है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। सभी स्थानों पर छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
फिलहाल ईओयू की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
📍 स्थान: जमुई एवं शेखपुरा, बिहार
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें।
👍 वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड