*लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के OYO होटलों में चल रहा डर्टी गेम स्कूल ड्रेस में सीधे कमरों तक पहुंच रहीं छात्राएं*
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के OYO होटलों में चल रहा डर्टी गेम स्कूल ड्रेस में सीधे कमरों तक पहुंच रहीं छात्राएं ,
नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां न रजिस्टर में दस्तखत, न आधार कार्ड की जांच चंद रुपयों की खातिर पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे होटल संचालक आखिर किसकी शह पर चल रहा माल क्षेत्र में यह अनैतिक कारोबार? स्थानीय पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल
*राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में स्थित ओयो (OYO) होटल अब अय्याशी और अनैतिक गतिविधियों का सुरक्षित अड्डा बनते जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट और शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद, माल क्षेत्र के इन होटलों में नियमों को ताक पर रखकर एक बेहद खौफनाक और शर्मनाक खेल चल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन स्कूली छात्राओं का यूनिफॉर्म में होटलों में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है, उन्हें बिना किसी रोक-टोक और बिना पहचान पत्र (ID) के सीधे कमरों में भेजा जा रहा है। क्या है माल के OYO होटलों का ‘काला सच ग्राउंड जीरो से मिली पुख्ता जानकारी और सूत्रों के अनुसार, माल क्षेत्र के कुछ ओयो होटलों में संचालक चंद रुपयों के लालच में हर नियम कानून को कुचल रहे हैं स्कूल यूनिफॉर्म में बेखौफ एंट्री पुलिस प्रशासन का स्पष्ट नियम है कि स्कूल ड्रेस में किसी भी छात्र-छात्रा को होटल के कमरे नहीं दिए जाएंगे। इसके बावजूद, माल के इन होटलों में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लड़कियां खुलेआम देखी जा सकती हैं। आधार कार्ड वेरिफिकेशन गायब होटल में ठहरने के लिए वैध आईडी (आधार कार्ड आदि) अनिवार्य है, लेकिन यहां बिना कोई आधार कार्ड लिए या वेरीफाई किए ही कमरे अलॉट किए जा रहे हैं। रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं पुलिस चेकिंग से बचने के लिए होटल के रिसेप्शन रजिस्टर में न तो इन जोड़ों के दस्तखत कराए जा रहे हैं और न ही इनकी कोई एंट्री दर्ज की जा रही है। जोड़े आते हैं और सीधे कमरों में चले जाते हैं। माल पुलिस की ‘रहस्यमयी खामोशी’ और मिलीभगत का शक होटलों में चल रही इस संदिग्ध गतिविधि ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। क्या माल थाना पुलिस को इस बात की भनक नहीं है कि उनके क्षेत्र में स्कूल जाने के नाम पर घर से निकलने वाली बच्चियां सीधे ओयो होटलों में पहुंच रही हैं? बिना स्थानीय संरक्षण और ‘मंथली सेटिंग’ के कोई भी होटल संचालक इतना बड़ा रिस्क नहीं ले सकता।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड