शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियाव चंद्राढाल क्षेत्र में तैनात यातायात विभाग के टीएसआई निर्भय सिंह का एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि टीएसआई ने बसों का चालान न करने के एवज में बस चालक और वाहन प्रबंधन से ₹5,000 की मांग की थी, जिसके बाद उसने स्वयं पुलिस बूथ पर जाकर यह राशि टीएसआई को दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस कथित वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में कथित रूप से बसों की संख्या, उनके संचालन तथा पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस विभाग की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। अब सभी की निगाहें डीसीपी यातायात रवीना त्यागी पर टिकी हैं कि वह इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराती हैं या नहीं, और आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध क्या विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड