₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

Shuru News

लखनऊ: ‘जनगणना’ बताकर घर में घुसे दबंगों ने परिवार को पीटा, लाखों लूटे; पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप

Idrish ब्रह्मांड की आवाजसमाचार

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित अरविंदो चौकी इलाके में कल दोपहर करीब 12 बजे दबंगों ने ‘गेट खोलो जनगणना करना है’ कहकर एक घर में घुसकर महिला, उसके पति और छोटे बच्चे के साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, दबंगों ने घर में घुसकर काशीनाथ तिवारी और उनकी पत्नी कालिंदी तिवारी को पीटा और लाखों के जेवर, नकदी व मोबाइल लूट लिए। इसके अतिरिक्त, हमलावरों ने घर के कैमरे भी तोड़ दिए, जबकि पीड़िता पड़ोस के कैमरे में दबंगों की फुटेज होने का दावा कर रही है।

यह घटना एक संपत्ति विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, काशीनाथ तिवारी ने पीड़िता के ससुर वीरेंद्र प्रताप सिंह से 35 लाख रुपए लिए थे, जिन्हें वापस न कर पाने पर उन्होंने वीरेंद्र को एग्रीमेंट कर वह मकान दे दिया था जिसमें वीरेंद्र की बहू और पुत्र रहते हैं। बताया जा रहा है कि काशीनाथ तिवारी धोखाधड़ी के एक मामले में गाजीपुर थाने से जेल भी जा चुका है। वह अपने दर्जनों साथियों के साथ मकान खाली कराने पहुंचा था और इसी दौरान घर में घुसकर मारपीट की।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दबंगों ने काफी देर तक पुलिस से बहसबाजी की। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को मेडिकल के लिए बुलाया था, लेकिन न तो उनका मेडिकल हुआ और न ही इंदिरा नगर पुलिस ने पीड़ित महिला का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है और पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है।

पीड़ित परिवार ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या इंदिरा नगर पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करती है या यह मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।



EN Daily National
एनटीए पर बवाल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जोरदार मांग
HindiEnglishHindi
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी