सेमरहना गांव में स्व. भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू भैया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेमरहना निवासी स्व. भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू भैया की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके निज आवास पर श्रद्धांजलि सभा, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, रिश्तेदार, मित्र एवं शुभचिंतक शामिल हुए। लोगों ने स्व. भूपेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह की ओर से क्षेत्र से पहुंचे लोगों को उपहार एवं अंगवस्त्र वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने अपने दिवंगत भाई की पुण्यतिथि पर पहुंचे करीब हजारों महिला-पुरुषों को अंगवस्त्र एवं दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रियजन भले ही हमारे बीच नहीं रहते, लेकिन उनकी स्मृतियां और उनके संस्कार हमेशा परिवार एवं समाज के बीच जीवित रहते हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना और जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाई की स्मृतियां सदैव परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के बीच जीवंत रहेंगी। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीयता साझा करते हुए दिवंगत भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शांति पाठ के बाद उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा। लोगों ने स्व. भूपेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
ये रहे मौजूद: भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, अनुपमा सिंह दूबे, कृष्ण कुमार उर्फ राजन, सच्चिदानंद पाण्डेय, राजेंद्र त्रिपाठी, विजय कांत चतुर्वेदी, उमेश पाण्डेय, पिंकू सिंह, शिवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, कल्लू बाबा, अनुराग त्रिपाठी, महेश पाण्डेय, ध्रुव शर्मा, मुलायम यादव, सूरज यादव, मनीष शुक्ला, शिवम मिश्रा, शारदा चौधरी, दीपचंद जायसवाल, श्रीनाथ तिवारी, अमरनाथ शर्मा, नेती नन्द, विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, अभय राम पाण्डेय, मिठवल मंडल अध्यक्ष श्रवण चौधरी, विनय पाठक, लवकुश मौर्या, इश्तियाक अहमद, तशौवर अहमद, मो. सफीक, पंकज उपाध्याय, अमित चौरसिया, देवेंद्र कुमार, विजय प्रताप चौधरी, इशरावती देवी, अनीता, सुनीता, जानकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड