रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सिद्धार्थनगर में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का माहौल

पत्रकारिता

विधायक विनय वर्मा की अगुवाई में तिरंगे के रंग में रंगा शोहरतगढ़, भारत-नेपाल सीमा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

सिद्धार्थनगर जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अपना दल एस विधायक विनय वर्मा की अगुवाई में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और आम नागरिकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सहभागिता की। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और गीतों से गूंजता रहा। शोहरतगढ़ से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बढ़नी कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल लोग पूरे उत्साह और जोश में नजर आए। देशभक्ति गीतों की धुन पर युवा और छात्र-छात्राएं उत्साह से झूमते रहे। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत भी किया। यात्रा में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, शोहरतगढ़ के उपजिलाधिकारी समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।देश की तरक्की में सभी की भागीदारी जरूरी : विनय वर्मा विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन्हें भारतीय होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नागरिक और शोहरतगढ़ का विधायक होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पहले देश और प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार जताते हुए विधायक ने कहा कि देशभक्ति का यह माहौल हमेशा बना रहना चाहिए। देश की तरक्की तभी संभव है, जब सभी लोग आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ रहें और राष्ट्र के विकास में एक-दूसरे का सहयोग करें। साढ़े तीन किलोमीटर की यात्रा के दौरान लोगों में दिखा उत्साह स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में देशभक्ति के माहौल को और मजबूत कर गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी