रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सीएम योगी ने बांसी में 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण किया

पत्रकारिता

बांसी में गरजे योगी, 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का किया लोकार्पण साथ में समाजवादी पार्टी पर कसा तंज

सिद्धार्थनगर जिले में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बांसी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रतन सेन डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में बांसी ,डुमरियागंज, इटवा की परियोजनाओं जिसमें 311 करोड़ रुपये की लागत वाली 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल तथा पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षी जनपद की श्रेणी में है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास परियोजनाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में दिखाई दे रहा विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार की देन है।
पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने अपने भोजपुरी अंदाज में संबोधन से जनसभा में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार बांसी विधानसभा क्षेत्र में आए हैं। क्षेत्र की जनता लंबे समय से उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रही थी। मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भड़रिया से बढ़नी चाफा मार्ग और बांसी से मिठवल मार्ग सहित इटवा विधानसभा क्षेत्र की एक सड़क को स्वीकृति देने की घोषणा की। इन मार्गों की स्वीकृति की घोषणा से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे क्षेत्र के आवागमन और विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांसी राजमहल पहुंचे। वहां पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह व उनकी पत्नी रानी वसुंधरा व उनके पुत्र अधिराज प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह के साथ बहुओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के राजमहल पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान निखिल प्रताप सिंह, उद्भव सिंह, जितेंद्र मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, कुबेर बारी, पंकज श्रीवास्तव तथा भाजपा युवा नेता अमय पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, रानी वसुंधरा, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, एमएलसी सुभाष यदुवंश, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, दीपेंद्र विक्रम सिंह उर्फ दीपू ,बजरंगी वर्मा ,विष्णु जायसवाल, रमन सिंह ,पूजा पाल, गोविंद माधव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी