शुरू न्यूज़
आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के अलीगंज स्थित आवास पर विजिलेंस टीम ने छापा मारकर आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में ललित कुमार के घर से 13 किलो सोने की ईंटें और बिस्कुट, 9 किलो चांदी की ईंटें और बार सहित भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसकी कुल कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विजिलेंस ने ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था और जांच शुरू कर दी थी। कल अलीगंज की चन्द्रलोक कॉलोनी स्थित उनके आवास पर छापे के दौरान विजिलेंस टीम की आँखें फटी रह गईं, जब जगह-जगह छिपाकर रखे गए रुपयों के पैकेट मिले। कुल 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जबकि सोने-चांदी की ईंटें, सिल्लियां, बिस्कुट और जेवर का कुल वजन 22 किलो था।
न केवल धन और आभूषण, बल्कि ललित कुमार के पास कई संपत्तियां भी मिली हैं। अलीगंज में एक आलीशान मकान के अलावा, अलीगंज में ही दो बड़े प्लॉट, मोहनलालगंज और बालकगंज में एक-एक प्लॉट तथा मोहनलालगंज में खेती की जमीन भी सामने आई है, जिनकी कीमत भी करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस मामले में अब कानून अपना डंडा चलाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड