शुरू न्यूज़
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति ने गुरुवार को जिला परिषद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। झामुमो कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिला परिषद चौक पहुंचे। दिल्ली में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, NEET-2026, सीबीएसई मूल्यांकन में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे, जिस पर हुए पुलिस बल प्रयोग की झामुमो ने कड़े शब्दों में निंदा की।
कार्यक्रम में झामुमो के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना केंद्र सरकार की असहिष्णु और छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, जिला सचिव नीलकंठ महतो ने शिक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि सरकार को युवाओं से संवाद स्थापित करना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय सदस्य यासीन खान, गौरव पटेल, राजा मोहम्मद, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत मेहता, नईम राही, दीपक राय, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, जिला सह सचिव अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव, कौशर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, नजीर अहमद, राजेश मेहता, नवीन प्रकाश, निसार अहमद, विक्की धवन, बीरबल मेहता, श्वेता दुबे, करिश्मा कुमारी, खुर्सिदा नाज़, जुलेखा खातून, फरजाना, किरण, राहुल पासवान, रोहित रजक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड