शुरू न्यूज़
हजारीबाग शहर के सरकारी बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में नगर निगम ने अपनी पहल तेज कर दी है। गुरुवार को महापौर अरविंद कुमार राणा और नगर आयुक्त ने बस स्टैंड का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और खाली पड़ी भूमि का जायजा लिया। महापौर ने बताया कि प्रतिदिन हजारों यात्रियों के आने-जाने को देखते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। बस स्टैंड के विकास के लिए किए गए पत्राचार को स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में नियमित साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा खाली पड़ी जमीन पर योजनाबद्ध तरीके से दुकानों के निर्माण पर सहमति बनी। प्रस्तावित दुकानों से यात्रियों को आवश्यक वस्तुएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी और नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विकास योजना का विस्तृत खाका तैयार कर आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। नगर निगम का लक्ष्य इसे एक मॉडल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिसका स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड