सहनवा तालाब में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध तरीका से खनन
सहनवा तालाब में रात के अंधेरे में हो रहा अवैध खनन।
अयोध्या। दर्शननगर चौकी क्षेत्र के शाहनवा चौराहा से मिर्जापुर माफी 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित सहनवा तालाब में फिर से अवैध खनन शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार खनन माफिया रात में दो जेसीबी व दर्जनों डंपरों से तालाब की मिट्टी खोदकर बेच रहे हैं, जबकि तालाब खनन की कोई परमिशन नहीं है। 6-7 माह पूर्व रिंग रोड के नाम पर मानक से अधिक खुदाई पर तत्कालीन खनन अधिकारी ने कार्रवाई की थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए जिला खनन अधिकारी द्वारा फोन न उठाने से खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हैं, जिससे वे और बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं।
वहीं खनन की सूचना दर्शननगर चौकी इंचार्ज को दी जा चुकी है। चौकी इंचार्ज द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मामले को तत्काल दिखवाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड