प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
प्रयागराज में पढ़ाई करने गया 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
हैरिंग्टनगंज/अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के चौधरीपुर नियामतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक के प्रयागराज से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के लापता होने के बाद परिजन और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुटे हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार दीपांशु यादव पुत्र कंधई यादव, निवासी चौधरीपुर नियामतपुर, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या, प्रयागराज के कटरा तुलसी लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। वह सुपर क्लाइमेक्स कोचिंग में अध्ययन कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वह कमरे से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने बताया कि दीपांशु के वापस नहीं आने पर आसपास के क्षेत्रों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 11 अगस्त को कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
गुमशुदगी रिपोर्ट में दीपांशु की उम्र 19 वर्ष, कद करीब पांच फुट, पहनावा काली शर्ट और काली पैंट बताया गया है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि दीपांशु के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड