शुरू न्यूज़
बहराइच के नानपारा रोड पर पेट्रोल पंप के आगे और चीनी मिल से पहले शिफा पॉली क्लिनिक के नाम से एक अवैध क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहाँ मेडिकल की आड़ में पूरा का पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छोटे-छोटे मासूम बच्चों को बोतल और इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
बिना किसी लाइसेंस के चल रहे इस फर्जी अस्पताल के कारण मरीजों की जान लगातार खतरे में बनी हुई है। इस क्लिनिक को ‘डॉक्टर बंगाली’ नाम का एक व्यक्ति बिना किसी वैध डिग्री के चला रहा है और इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूल रहा है। सरकारी नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते इस अवैध धंधे की वजह से आए दिन यहाँ कोई न कोई हादसा होता रहता है।
बहराइच के जिला पत्रकार रामेश्वर सिंह भदोरिया के अनुसार, चिकित्सा नियमों की इस खुली अनदेखी पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय और मौन बना हुआ है। इस निष्क्रियता से स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार और अवैध हॉस्पिटलों को संरक्षण मिलने की बात सामने आ रही है, जहाँ सिर्फ मुनाफे के लिए जनता की जान दांव पर लगाकर चिकित्सा का व्यापार किया जा रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद आला अधिकारी मामले को संज्ञान में लेते हैं या फिर मौन ही बैठे रहते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड