जंजीरा में सैकड़ों लोग बाढ़ में फंसे, प्रशासन-जनप्रतिनिधि बेखबर! भोला सिंह ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू, बांटी राहत सामग्री
मोकामा के जंजीरा में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। यहां सैकड़ों लोग बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए हैं और लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
सबसे गंभीर बात यह है कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रभावित लोगों की सुध लेने के लिए कोई ठोस पहल नहीं दिखाई दी।
मुसीबत में फंसे लोगों तक जब सरकारी मदद नहीं पहुंची, तो सामाजिक कार्यकर्ता भोला सिंह जंजीरा पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और फंसे हुए पीड़ितों के रेस्क्यू में मदद की।
इतना ही नहीं, भोला सिंह की ओर से जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री भी बांटी गई।
बाढ़ के पानी में फंसे ग्रामीणों की आंखें अब भी मदद की राह देख रही हैं। सवाल यह है कि आखिर जंजीरा में फंसे इन सैकड़ों लोगों की सुध कब ली जाएगी?
स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों के लिए रेस्क्यू, भोजन, पेयजल और जरूरी राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड