शुरू न्यूज़
मैहर के नीलकंठ आश्रम ओयला मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवीन मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है। मंदिर में 1008 स्वामी नीलकंठ जी महाराज एवं स्वामी बम महाराज जी की मूर्तियां रखी गई थीं, जिनकी आगामी जनवरी माह में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली थी। इस घटना के सामने आने के बाद नीलकंठ आश्रम से जुड़े भक्तों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौहान, मैहर तहसीलदार श्री जीतेन्द्र पटेल, एस.आई. संतोष उलाड़ी, एस.आई. वंदना गर्ग, नेक सिंह, रावेंद्र दोहरे और अतुल दाहिया मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड