शुरू न्यूज़
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हंसुपुर में पहली बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश के कारण गांव के रास्ते पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश से पहले जल निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी।
अब गांव के लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय अधिकारियों पर आँखें बंद करके बैठने और उनकी समस्याओं का संज्ञान न लेने का गंभीर आरोप लगाया है। उनके अनुसार, गांव में विकास के नाम पर केवल ठगी हुई है, और वे आज भी मूलभूत विकास कार्यों के लिए तरस रहे हैं।
यह स्थिति एक तरफ सरकार द्वारा स्मार्ट गांव और स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के विपरीत है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर कोई काम न करने की हकीकत को दर्शाती है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पहली ही बारिश में बड़े पैमाने पर हुए जल भराव ने स्पष्ट कर दिया है कि विकास कार्य केवल कार्यालयों की फाइलों तक ही सीमित हैं और धरातल पर उनकी हकीकत शून्य है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड