अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर बवाल करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला 6 से ज्यादा घायल पुलिस जांच में जुटी।
अजयगढ़। पन्ना जिले के अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद करीब 15 लोग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वृद्ध सदस्यों सहित परिवार के 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपियों पर पहले से करीब 50 से 60 हजार रुपये की उधारी बकाया थी। इसी उधारी के पेमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस थाने में शिकायत किए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह जानकारी आज शाम 6:30 बजे मिली।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड