शुरू न्यूज़
पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिष्टा के मजरा देवपुर के निवासी गरीब किसान महेश अहिरवार के पुत्र अजय अहिरवार ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब अजय पहली बार सेना की वर्दी पहनकर अपने गांव पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। बेटे को सेना की वर्दी में देखकर उनके माता-पिता और बहन की आंखें खुशी से नम हो गईं, और परिवार ने गले लगाकर उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ अजय का अभिनंदन किया; उन्हें साफा पहनाकर और फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया, तथा पूरे मोहल्ले में जुलूस के रूप में घुमाया गया।
अजय की इस उपलब्धि से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल छा गया। ग्रामीणों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद, अजय ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा पेश की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड