शुरू न्यूज़
गुन्नौर विधानसभा के गढ़ीपड़रिया ग्राम पंचायत अंतर्गत देवरी गढ़ी हार के दलुवा घाट रोड की बदहाल स्थिति से परेशान किसानों ने आखिरकार खुद ही सड़क सुधार का बीड़ा उठाया है। ग्रामीणों और किसानों को लंबे समय से खराब पड़े इस मार्ग के कारण आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की सुध नहीं ली।
बताया गया कि गढ़ी पड़रिया ग्राम के अधिकतर किसानों की कृषि भूमि देवरीगढ़ी हार में ही है, जिससे बारिश के मौसम में रास्ता खराब होने पर उन्हें खेतों तक पहुँचने और कृषि कार्यों में काफी परेशानी होती है। प्रशासन की इस कथित अनदेखी के बाद, किसानों ने आपसी सहयोग से ट्रैक्टरों के माध्यम से सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी डलवाकर इस मार्ग को चलने लायक बनाने का प्रयास किया है।
अब किसान प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस मार्ग का स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को वर्षों पुरानी इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड