मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौतियों की समस्या को लेकर गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौतियों से आम जनता और खासकर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन और आवेदन के माध्यम से अवगत कराया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद विधायक डॉ राजेश वर्मा ने इस समस्या का संज्ञान लिया और विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन करके बिजली की समस्या से अवगत कराया तथा त्वरित निवारण के लिए आदेशित किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड