राजस्थान के पाली में सदर थाना क्षेत्र के पुनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रांजुल फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से एक गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिजनों तथा समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भैराराम (पुत्र मघाराम) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काला पीपल की ढाणी के निवासी थे और वर्तमान में राज नगर, पाली में रह रहे थे। वह पिछले करीब 10 वर्षों से इस फैक्ट्री में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में समाज के लोग बांगड़ अस्पताल पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो नाबालिग पुत्र, एक पुत्री और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं।
इस घटना को लेकर समाज के अध्यक्ष अमराराम बेनीवाल और परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज की ओर से पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। अध्यक्ष ने इस घटना को हत्या बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड