रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पाली: 22 वर्षीय युवती लापता, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Manish Rathore

पाली: रोहट थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता, गांव के ही शादीशुदा युवक पर भगा ले जाने का आरोप
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 22 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी को सौपा ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
**दोपहर में बिना बताए घर से निकली थी युवती**
प्रार्थी पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 9 अगस्त को दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने और मोबाइल बंद आने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की आशंका जताई।
**शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का संदेह**
घटना के कुछ दिनों बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर पूछताछ की, तो पता चला कि गांव के ही लच्छाराम भाट का बेटा मुकेश भी उसी दिन से अपने घर से गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को अंदेशा है कि मुकेश ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में 9 अगस्त को ही रोहट थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल बंद होने के कारण परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द युवती की तलाश कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी