रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

कांवरियों को निःशुल्क सुविधाएं, जयनगर में शिविर आयोजित

तेज नारायण ब्रम्हर्षी

जयनगर में मां अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वधान में दो दिवसीय विशाल कॉमर्स सेवा सिविल आयोजित श्रद्धालुओं को निशुल्क महा प्रसाद वितरित विधायक साहब प्रदेश अध्यक्ष सुजीत पासवान जयनगर अध्यक्ष पूर्व एमएलसी समेत अन्य ने लिया भाग
कांवरियों को शुद्ध शीतल पेयजल, लस्सी, प्राथमिक उपचार, विश्राम जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गई
मधुबनी जिले के जयनगर में सावन के पावन अवसर पर माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर ने जयनगर के कुंवर सिंह चौक पर एक विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के पहले दिन शनिवार को उद्घाटन सत्र में स्थानीय चेयरमैन कैलाश पासवान, अनिल बैरोलिआ, सूर्यनाथ यादव, राजेश सिंह, ई. धर्मेंद्र यादव समेत अन्य कई मौजूद रहे।
वहीं, शिविर के दूसरे दिन रविवार को उद्घाटन सत्र में राजनगर विधायक सुजीत पासवान, जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार, स्थानीय जिला पार्षद अंजलि मंडल, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, सुड़ी युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पुर्वे, भाजपा जिला मंत्री सह समाजसेवी संजय महतो, समेत अन्य कई नगर गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।
श्रद्धालु दाताओं के सहयोग से संचालित यह शिविर पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार के उपलक्ष्य में दो दिनों तक श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित रहा।
माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति, जयनगर द्वारा बीते पाँच साल की तरह इस वर्ष भी पंजाब नेशनल बैंक(कुंवर सिंह चौक) के पास यह दो दिवसीय शिविर लगाया गया था। इसमें कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क महा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
शिविर में हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सेवा को धर्म और मानवता की सेवा बताते हुए पूरे उत्साह के साथ भोजन-प्रसाद वितरित किया।
सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शीतल पेयजल, प्राथमिक उपचार, विश्राम की व्यवस्था, बैठने की सुविधा, महा प्रसाद का निःशुल्क प्रबंध किया गया है। आयोजकों का कहना है कि दिन-रात किसी भी समय गुजरने वाले कांवरियों को यहां हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा धर्म और पूजा है, और इसी भावना के साथ माँ अन्नपूर्णा की टीम लगातार सेवा कार्य में जुटी रहती है।
इस अवसर पर कई नगर गणमान्य, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। इन सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय सहयोग दिया।
शिविर को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों ने महती भूमिका निभाई।
आयोजकों ने संयुक्त रूप से कहा कि सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी