शुरू न्यूज़
मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और बिहार विधान सभा की शून्यकाल समिति के अध्यक्ष माधव आनंद ने अपने लगभग आठ महीने के कार्यकाल के विकास कार्यों और जनसेवा का दस्तावेज़ी रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक दल के नेता और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने जवाबदेही और पारदर्शिता को अपना नैतिक दायित्व बताते हुए विभिन्न विभागों के पत्राचार, स्वीकृतियां और आधिकारिक दस्तावेज़ भी सार्वजनिक किए हैं। उन्होंने पिछले आठ महीनों में अस्पतालों में मरीजों के उपचार, बिजली, पेयजल और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, रेलवे गुमटी संख्या-13 पर बहुप्रतीक्षित आरओबी (ROB) के निर्माण के लिए रेलवे, राइट्स (RITES), रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार के साथ समन्वय कर डीपीआर (DPR) और तकनीकी प्रक्रियाओं में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की गई है। इसके अलावा, निधि चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के लिए वन विभाग की एनओसी (NOC) प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हनुमान मंदिर से रेलवे गुमटी-13 तक की सड़क को आरडब्ल्यूडी से आरसीडी में स्थानांतरित कराकर रेलवे से आवश्यक एनओसी प्राप्त कर ली गई है। साथ ही कोतवाली चौक–NH-57 सड़क, मधुबनी रिंग रोड और कनकपुर–जगतपुर सड़क परियोजना को भी गति दी गई है। शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए वाटसन स्कूल में केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल, मिथिला हाट, एमएसएमई एक्सटेंशन सेंटर, डिग्री कॉलेज और पंडौल औद्योगिक क्षेत्र के निवेश प्रस्तावों पर काम चल रहा है।
विधायक ने बताया कि करीब ₹19.73 करोड़ की लागत से अटल कला भवन की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा सिंघानिया चौक और आर.के. कॉलेज क्षेत्र में शहरी सड़क व नाला निर्माण, पंडौल में पुरानी कमला नदी की उड़ाही, नगर निगम के लिए अतिरिक्त राशि, 100 सबमर्सिबल पंप, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम तथा श्री श्री 108 उग्रनाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष पहल की गई है। बंद पड़ी सकरी, रैयाम और लोहट चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं, जिसमें सकरी और रैयाम को बिहार सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है।
माधव आनंद ने स्पष्ट किया कि कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं और बिहार विधान सभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद वे विस्तृत प्रेस वार्ता कर सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उत्तर किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि मधुबनी की जनता को है, जिसका विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस दस्तावेजी रिपोर्ट कार्ड के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोग विधायक द्वारा किए गए कार्यों पर सोचने को विवश हो गए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड