शुरू न्यूज़
बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
बेटी को न्याय दिलाने धरने पर बैठा पिता, भर्ती प्रक्रिया और आरटीआई जवाब पर उठाए गंभीर सवाल
मुरैना। अनुसूचित जनजातीय संभागीय कार्यालय, मुरैना के बाहर एक अभ्यर्थी के पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि ज्ञानोदय स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है।
धरने पर बैठे पिता का कहना है कि उनकी बेटी के स्कोर कार्ड में 172 अंक हैं, लेकिन उससे कम अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई। जब उन्होंने और उनकी बेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए विभाग में शिकायत की, तो विभाग ने पहले चयनित अभ्यर्थी को हटाकर कथित तौर पर मेरिट सूची से बाहर के कुछ नाम जोड़ दिए और उनमें से एक व्यक्ति को नियुक्ति दे दी।
पिता का आरोप है कि मुरैना भर्ती की मूल मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे, उन्हें बाद में सूची में जोड़कर नियुक्ति देना पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
इतना ही नहीं, अभ्यर्थी के पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भर्ती से संबंधित जानकारी मांगी, तो विभाग ने बिना सत्यापन के जानकारी उपलब्ध करा दी। उनका कहना है कि आरटीआई के माध्यम से दी गई जानकारी और भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।
धरने पर बैठे पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
(नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप अभ्यर्थी के पिता के दावों पर आधारित हैं। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड