BJP सरकार पर धर्मेंद्र यादव का हमला, बोले- भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से जनता परेशान
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की BJP सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और वादाखिलाफी को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का माहौल बना हुआ है।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार में बैठे मंत्री, अधिकारी और उनके प्रतिनिधि जनता की सेवा के बजाय लूट में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। गोरखपुर में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पहले भी खड़ी थी और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। साथ ही आरोप लगाया कि घटना के बाद सरकार का कोई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा।
पुलिस सुधार के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि पुलिस सुधार लंबे समय से चर्चा का विषय है, लेकिन सरकार की नीयत ठीक नहीं होने के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन युवाओं की एकजुटता के कारण सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हुई। उन्होंने 6 जून को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उठाए गए “मंदिर चंदा चोरी” के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि दो महीने बीतने के बाद भी सरकार ने किसी दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सरकार पर “पिक एंड चूज” की नीति अपनाने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मुद्दे को पार्टी जनता के बीच लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड