गंभीर रूप से घायल युवक को समय पर इलाज न मिलने पर, स्वास्थ्य विभाग पर कार्रवाई की मांग।
मथुरा में सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुए विशाल के इलाज को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि 27 अगस्त की रात गायत्री तपोभूमि के सामने ऑटो की टक्कर से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल को बैटरी ई-रिक्शा के जरिए करीब 300 मीटर दूर स्थित उत्कर्ष हॉस्पिटल ले जाया गया। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ ने घायल को स्ट्रेचर पर अंदर लेने के बजाय वापस कर दिया और अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई।
इसके बाद घायल को ब्रज चिकित्सालय, मथुरा यानी दरेशी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यहां भी तत्काल आवश्यक उपचार नहीं मिल सका।
मामले में परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा को लिखित शिकायत देकर संबंधित अस्पतालों और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ जांच, कार्रवाई और अस्पतालों की मान्यता-पंजीकरण की जांच की मांग की है।
अब सवाल है—अगर गंभीर घायल को समय पर इलाज नहीं मिलेगा, तो आखिर जिम्मेदारी किसकी होगी? स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
बाइट: चंद्र शेखर शिकायतकर्ता
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड