हर्निया के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर शव रखकर किया हंगामा
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी राकेश यादव की हर्निया के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तारामंडल स्थित शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की।
परिजनों के मुताबिक, राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव को हर्निया के ऑपरेशन के लिए 8 अगस्त को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया और करीब 24 घंटे बाद उन्हें घर भेज दिया।
घर पहुंचने के बाद राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मरीज को लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राकेश यादव की मौत हो गई।
मौत की खबर के बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।इस दौरान मृतक की पत्नी की बुआ रानी यादव और किसान नेता विजय यादव ने भी अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे,सीओ कैंट और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरीके लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए,भेज दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड