शुरू न्यूज़
फलोदी शहर के बरकत कॉलोनी क्षेत्र में एक खड़ी कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान मोटाई गांव निवासी सुनील, पुत्र लखुराम विश्नोई के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र में घरेलू गैस रिपेयरिंग और होटल व्यवसाय से जुड़ा था तथा इन दिनों फलोदी की बरकत कॉलोनी में ही रह रहा था। कार के अंदर युवक की मौत कैसे हुई, इस बात का खुलासा फिलहाल पुलिस ने नहीं किया है। पुलिस हादसा, आत्महत्या या अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड