शुरू न्यूज़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह के पुनहाना में आयोजित मेवात विकास संकल्प रैली के दौरान क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कांग्रेस के बगावती विधायक मोहम्मद इलयास खान के पुत्र जावेद अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री ने शहीद हसन खान मेवाती को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता दिल्ली और चंडीगढ़ के साथ-साथ पुनहाना, फिरोजपुर झिरका, तावड़ू, नगीना और मेवात के गांवों से होकर गुजरता है तथा आने वाले समय में मेवात विकास और विश्वास की नई पहचान बनेगा।
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मेवात कैडर में 1496 युवाओं का चयन हुआ है और पुनहाना-पिनंगवा क्षेत्र के 32 बच्चों को शिक्षक पदों पर नियुक्ति मिली है। विपक्ष पर युवाओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से नूंह को आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है।
रैली के दौरान जावेद अहमद एडवोकेट द्वारा रखी गई 32 मांगों में से कई को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने पुनहाना और पिनंगवा में डीएचबीवीएन के कार्यालय खोलने, नगीना व घासेड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने तथा सड़क-पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने पुनहाना-पिनंगवा क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए समिति गठित करने, नमो भारत परियोजना के विस्तार की पैरवी करने और पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त ₹5 करोड़ देने का ऐलान किया। इस राजनीतिक मंच से तावड़ू नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन मनीता गर्ग सहित कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा, जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए आभार जताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड