शुरू न्यूज़
नूंह के जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शिकायतों के बाद सख्त रुख अपनाते हुए जिले के 5 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस प्रशासन में इस फेरबदल के तहत मोहम्मदपुर अहिर, तावडू सदर, आकेड़ा नगीना और पिनंगवा थाना क्षेत्र के प्रभारियों को बदला गया है। इससे पहले भी डॉ. अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के बाद बड़े स्तर पर जांच अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और थाना प्रभारियों के तबादले किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में सबसे अधिक चर्चा मोहम्मदपुर अहिर और तावडू सदर थाना प्रभारियों के तबादले की हो रही है। तावडू सदर थाना प्रभारी के खिलाफ क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने और खनन से जुड़े तत्वों के साथ कथित मिलीभगत की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं, मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी पर भू-माफिया से कथित सांठगांठ कर भूमि कब्जे से जुड़े मामलों में शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन गंभीर शिकायतों के मद्देनजर दोनों अधिकारियों को दोबारा थाना प्रभारी का दायित्व न देकर अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग के भीतर इसे पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन की बेहद सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी थाना प्रभारी या पुलिस अधिकारी के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिलने और उनकी पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड