शुरू न्यूज़
भिंड जिले के लहार में विधायक अम्बरीष शर्मा ने लहार विश्राम गृह पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लहार पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लहार के नई गल्ला मंडी हेलीपेड पर उतरेगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा महंत पेट्रोल पंप, न्यू बाईपास, श्यामपुरा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए विधायक के गृह ग्राम सिकरी जागीर पहुंचेंगे।
सिकरी जागीर पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी विधायक अम्बरीष शर्मा की माता जी के स्वर्गवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, वे वापस सिकरी जागीर से प्रस्थान कर महाराणा प्रताप चौराहा, न्यू बस स्टैंड भिंड भांडेर रोड, बरुअनपुरा पूरा, मझतोरा चौराहा, पीली कोठी, मंगला देवी, तहसील, रेस्ट हाऊस और पचपेड़ा तिराहा से होते हुए भाटन ताल मैदान सभा स्थल पहुंचेंगे। लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सही समय पर पधारकर मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड