शुरू न्यूज़
आलमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आरूसी से लापता हुई एक युवती को आलमपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के कोंच से सकुशल बरामद कर लिया है। युवती अपने जीजा के साथ घर से चली गई थी, जिसकी सूचना उसके परिजनों ने आलमपुर थाने में दी थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए, थाना प्रभारी सोहनीश तोमर ने तुरंत पुलिस बल के साथ आरूसी गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने युवती और उसके जीजा को कोंच से ढूंढ निकाला।
थाने लाकर जब युवती के बयान दर्ज किए गए, तो वह बालिग पाई गई, और लड़का भी बालिग था। पुलिस और परिजनों द्वारा काफी समझाने के बाद भी युवती लड़के के साथ ही रहने की अपनी जिद पर अड़ी रही। आखिरकार, दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद नगर आलमपुर की गल्ला मंडी स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूर लगाकर शादी की रस्में पूरी कीं। बताया गया है कि युवक सेवढ़ा तहसील के ग्राम दरयापुर का रहने वाला है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड