शुरू न्यूज़
राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा में पूर्व मंत्री जगमाल सिंह यादव के बेटे चंद्रशेखर यादव ने भाजपा से इस्तीफा देकर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। चंद्रशेखर यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा और स्थानीय विधायक बाबा बालकनाथ को आड़े हाथ लिया और क्षेत्र की राजनीतिक व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए।
उन्होंने भाजपा पर अलवर तिजारा में बाहरी लोगों को बढ़ावा देने, भ्रष्टाचार फैलाने, बेरोजगारी और क्षेत्र की ढहती हुई कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। यादव ने कहा कि विधायक जनता से पूरी तरह कटे हुए हैं और उन्होंने दलालों की फौज तैयार कर ली है। दलितों पर पुलिस अत्याचार का मुद्दा उठाने के साथ ही चंद्रशेखर यादव ने विधायक बाबा बालक नाथ के तीन रिश्तेदारों के नाम लेकर उन पर तिजारा में सीधे तौर पर दलाली करने का आरोप लगाया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड