शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अयोध्या जनपद में आबकारी विभाग ने कैंट थाना क्षेत्र के कई गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी की देखरेख में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ ग्रामीण इलाकों में औचक दबिश दी।
24 जुलाई 2026 को चलाए गए इस अभियान के तहत क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, क्षेत्र-3 और क्षेत्र-4 की टीम ने थाना कैंट के जमथरा, रेतिया, निर्मलीकुण्ड और सरियावां गांवों में एक साथ धावा बोला। इस कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 2 कुंतल (200 किलोग्राम) लहन बरामद कर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई और शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही 2 अवैध भट्ठियों तथा उपकरणों को मौके पर ही तोड़कर नेस्तनाबूद कर दिया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक सदर श्री अरविंद शुक्ला, आबकारी निरीक्षक सोहावल श्री सतीश दीक्षित और आबकारी निरीक्षक मिल्कीपुर श्री विवेक पाठक मुख्य रूप से शामिल रहे। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में अवैध और जहरीली शराब के निर्माण तथा बिक्री के खिलाफ यह प्रभावी अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड