शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार शाम करीब 5:45 बजे पड़ोसी गांव के कुछ लोग महुआडाबर पहुंचे और उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित रामकेवल सिंह उर्फ कुट्टी सिंह ने बताया कि इस विवाद के दौरान एक युवक ने उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान एक आरोपी को तमंचे सहित पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी और बरामद तमंचा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने देर शाम गौर थाने पहुंचकर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड