शुरू न्यूज़
बस्तर के सांसद महेश कश्यप मानसून की शुरुआत होते ही खेतों में हल जोतते नजर आए हैं। सांसद बनने के बाद भी उन्होंने अपनी पुश्तैनी किसानी की परंपरा को नहीं छोड़ा है। जगदलपुर में सांसद महेश कश्यप अपने परिवार के साथ मिलकर खुद ही खेतों की जुताई, रोपाई और बुवाई का काम कर रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानी उनका मूल आधार है और मिट्टी से उनका जुड़ाव ही उनकी असली ताकत है। वीआईपी संस्कृति से दूर सांसद का यह सादगीपूर्ण रवैया बस्तर में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग उनकी इस कार्यशैली को देखते हुए उन्हें सही मायनों में ‘माटीपुत्र’ बता रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड