शुरू न्यूज़
बस्तर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। नगरनार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरियाणा के दो तस्करों को 31 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।
नगरनार पुलिस ने धन पूंजी आरटीओ नाका एनएच 63 पर घेराबंदी कर हरियाणा के जिंद जिले के रहने वाले हरि ओम पांचाल और संदीप पांचाल को पकड़ा। ये दोनों आरोपी आर्मी रंग के फिट्ट बैग में गांजे के छह पैकेट लेकर बस का इंतजार कर रहे थे। उनके पास से कुल 31 किलो 880 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 94 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस गांजे को ओडिशा से हरियाणा ले जा रहे थे।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिंन्हा के निर्देश पर यह कार्रवाई निरीक्षक संतोष सिंह की टीम द्वारा की गई। बस्तर पुलिस ओडिशा बॉर्डर से हो रही गांजा तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड