₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

अलीगंज: शॉर्ट सर्किट से नाज मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग

Md Mumtaz

अलीगंज (जमुई) के बाजार में स्थित नाज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, रैक तथा अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

दुकान संचालक मो. बादशाह ने बताया कि रविवार रात रोज़ की तरह दुकान बंद कर सभी बिजली कनेक्शन और मुख्य स्विच बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान का शटर अत्यधिक गर्म हो चुका था और खोलना संभव नहीं था।

इस दौरान आसपास के लोगों ने बाल्टी और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से पूरे दुकान में फैल चुकी थी। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जब शटर खोला गया तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। दुकान में रखे दर्जनों महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रैक, काउंटर, वायरिंग और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। घटना के बाद दुकान संचालक गहरे सदमे में हैं।

दुकानदार मो. बादशाह ने प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग से क्षति का आकलन कर उचित आपदा सहायता एवं आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। घटना के संबंध में प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से अलीगंज बाजार के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी