शुरू न्यूज़
अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में गर्भपात के बाद एक महिला की कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के दौरान मौत होने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मिरगौला निवासी 40 वर्षीय कुसुमा देवी पत्नी ओमप्रकाश का गर्भपात के बाद एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया गया, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पहले कुसुमा देवी का गर्भपात हुआ था। परिजनों का आरोप है कि गर्भपात के बाद महिला का इलाज कथित झोलाछाप डॉक्टर से कराया गया और 25 जून को गर्भाशय की सफाई (डी एंड सी) भी की गई, जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। पहले उन्हें छर्रा ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला की आँत फटी होने की बात बताई। इलाज के दौरान शनिवार देर शाम कुसुमा देवी की मृत्यु हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गई हैं, जिससे परिवार में गहरा सदमा है।
महिला की मौत के बाद, परिजन शव लेकर गंगीरी थाने पहुँचे और कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में संचालित कई कथित झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक और मेडिकल स्टोर बंद हो गए, जिससे पूरे इलाके में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा और झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड