जीशान अहमद खलीलाबाद विधानसभा से आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी घोषित____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 13 अगस्त 2026,
आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 313-खलीलाबाद विधानसभा, जनपद संत कबीर नगर से जनपद निवासी जीशान अहमद को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। जीशान अहमद एक झुझारू किसान नेता के रूप में सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और अन्याय के विरुद्ध तथा आम नागरिक के अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। वे जनसमस्याओं को सामने लाने और नागरिक अधिकारों के संघर्ष के लिए सक्रिय रहे हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जीशान अहमद पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड