शुरू न्यूज़
जमशेदपुर में बुधवार शाम अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए मैंगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित मुंशी मोहल्ला के पास राहुल बच्चा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग टीएमएच पहुँच गए। राहुल की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
मृतक के साथी राजेश दुबे के अनुसार, राहुल बच्चा और शंकोसाई रोड नंबर-5 निवासी साहब सिंह सब्बे एक ही युवती से प्रेम करते थे। युवती मानगो के टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों के बीच युवती को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजेश का आरोप है कि साहब सिंह सब्बे राहुल को युवती से दूर रहने की चेतावनी देता था, और इसी रंजिश के चलते बुधवार शाम वह अपने कई साथियों के साथ मुंशी मोहल्ला पहुँचा तथा राहुल पर गोली चला दी। आरोप है कि हमलावरों ने गोली मारने के बाद डंडों और पत्थरों से भी हमला किया।
पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों व मृतक के साथी के आरोपों पर आधारित है, और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जाँच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड