अजमेर: ‘एक का दो’ के लालच में युवक से मारपीट, आंखों में मिर्च झोंक ₹1 लाख लेकर फरार | एक आरोपी गिरफ्तार
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर युवक से मारपीट और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित गौरव जैन अपने दोस्त के साथ ₹1 लाख लेकर आरोपियों तक पहुंचा था, लेकिन आरोपी उन पर ही टूट पड़े। युवक की आंखों में मिर्च झोंकी गई, मारपीट की गई और नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि एक आरोपी को स्थानीय युवक की मदद से पकड़ लिया गया, जिसके पास से करीब ₹70-72 हजार बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड