पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, श्मशान घाट पर मौजूद युवक ने नदी में कूदकर सुरक्षित निकाला
राप्ती नदी में युवती ने लगाई छलांग, डोम समुदाय के युवक ने बचाई जान
पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, श्मशान घाट पर मौजूद युवक ने नदी में कूदकर सुरक्षित निकाला
बलरामपुर। बिजलीपुर सिसई घाट स्थित राप्ती नदी में शनिवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसी दौरान श्मशान घाट पर मौजूद डोम समुदाय के एक युवक ने बिना देर किए राप्ती नदी में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
युवती को नदी से बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की बहादुरी की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे की जिंदगी बचाना सच्ची मानवता है।
घटना के बाद युवक के साहस और तत्परता की चर्चा क्षेत्र में होती रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि युवक ने समय रहते नदी में छलांग नहीं लगाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। युवक की इस बहादुरी को लोगों ने सलाम किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड