शुरू न्यूज़
रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में उस समय भारी हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ होने का आरोप लगाते हुए होटल में पकड़ लिया। दोनों के बीच का यह विवाद होटल से बढ़कर सड़क तक पहुंच गया और अंततः पूरा मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।
पत्नी का गंभीर आरोप है कि उसके पति ने उससे कोर्ट मैरिज करने के बाद भी इस दूसरी युवती से अपने संबंध बनाए रखे। वहीं, होटल में मिली दूसरी युवती का अलग ही दावा है। उस युवती का कहना है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताया था और इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती की थी, जिसके बाद उसने मंदिर में शादी करने का भरोसा भी दिलाया था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड